! ईव्हीएम मशीनों का किया गया रेण्डमाईजेशन !

सीधी : धर्मेंद : लोकसभा निर्वाचन 2019 की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता स्थापित करने के लिए कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफिसर संसदीय क्षेत्र 11-सीधी अभिषेक सिंह द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री उमांशकर (भाप्रसे), विनोद परशुराम कावले (भाप्रसे) एवं व्यय प्रेक्षक मिथुन नन्दकुमार शेटे (भारासे) की उपस्थिति में ईव्हीएम मशीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया। रेण्डमाईजेशन के द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए रेण्डम आधार पर सीयू, बीयू तथा व्हीव्हीपीएटी आवंटित किये गये।इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी.पी. वर्मन, समस्त सहायक रिटर्निंग आफिसर, अभ्यर्थी एवं उनके अभिकर्ता उपस्थित रहे। अभ्यर्थियों को मतदान केन्द्रवार मशीनों की सूची तथा रिजर्व मशीनों की सूची भी प्रदाय की गई।
