! एससी एसटी एक्ट उपद्रव की पहली बरसी पर ग्वलियर शहर हाई अलर्ट पर !

ग्वालियर. एससी एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में पिछले साल 2 अप्रैल को हुए उपद्रव की पहली बरसी के चलते है। पुलिस ने पिछली बार की घटना से सबक लेकर सुरक्षा प्लान तैयार किया है।शहर के मुहानों से लेकर अंदर तक 10 तो ऐसे संवेदनशील पॉइंट हैं, जहां पिछली बार सबसे अधिक उपद्रव हुआ था। यह पॉइंट रविवार शाम से ही पुलिस छावनी में तब्दील हो गए हैं। यहां सुरक्षा में सीआरपीएफ और एसएएफ जवान तैनात रहेंगे। ड्रोन से भी निगरानी होगी और पुलिस किराए पर सीसीटीवी कैमरे लेकर लगवा रही है। इसके साथ ही ग्वालियर पुलिस ने शहर में आगामी 36 घंटे के लिए इंटरनेट बंद रखने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा है। गृह विभाग को भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के बाद ही इंटरनेट सेवा बंद की जाएगी। वहीं शहर-देहात के एक-एक संवेदनशील इलाके को अफसरों ने रडार पर ले लिया है। इंटेलिजेंस इनपुट को भी बार-बार क्रॉस चेक किया जा रहा है।आदेश के अनुसार, कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के विस्फोटक, आयुध तथा ऐसी सामग्री जिससे खतरा उत्पन्न हो सकता है। हथियार जैसे लाठी, डंडा, सरिया फावड़ा हॉकी आदि का प्रदर्शन नहीं करेगा, न ही लेकर चलेगा। किसी भी प्रकार के कट आउट बैनर पोस्टर फ्लेक्स होर्डिंग्स झंडे आदि पर किसी भी धर्म व्यक्ति संप्रदाय जाति या समुदाय के विरुद्घ नारे या अन्य भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। साथ ही वर्ग धर्म एवं संप्रदाय में विद्वेष उत्पन्न करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड नहीं करेगा।प्रशासन की तरफ से निकाले गए आदेश के अनुसार, 1 अप्रैल यानि सोमवार को सुबह 6 बजे से 3 अप्रैल की रात्रि 12 बजे तक जिले की सीमा क्षेत्र में प्रभावशील कर दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 एवं अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
