आज से जिले में भरे जाएगे लोकसभा के नाम निर्देशन पत्र

0 190
Main Ad1

सीधी [ धर्मेंद ] अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी पी वर्मन ने बताया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी के निर्वाचन के लिए अधिसूचना दिनांक 02 अप्रैल 2019 को प्रातः 11 बजे जारी की जावेगी एवं नियत दिनांक 02 अप्रैल 2019 से दिनांक 09 अप्रैल 2019 तक अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किये जावेगें। दिनांक 10 अप्रैल 2019 को नाम निर्देशन पत्रों की जाॅच की जावेगी तथा दिनांक 12 अप्रैल 2019 को 03 बजे तक अभ्यर्थिता वापिस ली जावेगी। नाम निर्देशन फार्म कार्यालय कलेक्टर जिला सीधी के न्यायालय कक्ष में प्रतिदिन शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रातः 11 बजे से सायं 03 बजे तक प्राप्त किए जावेंगें।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वर्मन ने बताया कि नाम निर्देशन निर्धारित प्रारूप-2 क में प्राप्त किए जायेंगें। इसके साथ निक्षेप राशि की रसीद, जाति प्रमाण पत्र ( निक्षेप राशि मे दर हेतु) मतदाता सूची की सत्यापित प्रति, प्रारूप 26 में पूर्ण भरा हुआ शपथ पत्र, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रत्याशी होने की स्थिति मे फार्म ए एवं बी, धारा 173 ए के अनुसार शपथ जमा किया जाना होगा। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 में अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन-पत्र के साथ एक अतिरिक्त फोटो देना होगा। इस फोटो का उपयोग ई.व्ही.एम. में उपयोग होने वाले मतपत्र में किया जायेगा।

News TOP Footer