। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने किया सीधी लोकसभा सीट की अधिसूचना का प्रकाशन ।

सीधी : धर्मेद्र : जिले में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां शबाब पर आ गई हैं 2 अप्रैल को जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने सीधी लोकसभा सीट के लिए अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया जिसके बाद अब सीधी जिले की लोकसभा सीट के लिए नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है सीधी लोकसभा सीट में कुल 8 विधानसभा सीटें हैं जिनमें सीधी चुरहट सिहावल धौहनी सिंगरौली देवसर चितरंगी ब्योहारी शामिल है । सीधी लोकसभा सीट में कुल मतदाताओं की संख्या अठारह लाख 32217 है जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 59395 एवं महिला मतदाता की संख्या आठ लाख 72845 है । सीधी लोकसभा सीट पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए 1206 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें क्रिटिकल मतदान केंद्रों की संख्या 216 , सीधी जिले की लोकसभा सीट पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए 5500 सौ से भी ज्यादा अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है । सीधी जिले की लोकसभा सीट पर नामांकन फॉर्म जमा कराने का काम 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा जिसके बाद सीधी जिले की लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो जाएगी सीधी जिले की लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है वर्तमान में सीधी लोकसभा की सीट बीजेपी के कब्जे में है ।