! कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए आज जारी करेगी घोषणा पत्र !

0 508
Main Ad1

नई दिल्ली। कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। माना जा रहा है कि वह दल-बदल कानून को सख्त बनाए जाने की घोषणा भी की जा सकती है, ताकि दल बदलने पर सांसद स्वतः ही अयोग्य घोषित हो जाए। इसके अलावा गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी, अप्रत्यक्ष कर में बदलाव सहित कई अन्य घोषणाएं भी हो सकती हैं।कांग्रेस अपना घोषणा पत्र मंगलवार को पेश करने जा रही है। इसमें प्रमुख तौर पर अर्धसैनिक बलों के सैनिकों को शहीद का दर्जा देने, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने, किसानों की कर्जमाफी और फेक न्यूज के खिलाफ सख्त कानून बनाने के वादे शामिल हो सकते हैं।कांग्रेस स्वास्थ्य को अधिकार के रूप में शामिल करने के साथ ही इस पर खर्च की सीमा बढ़ाएगी। इसे बढ़ाकर जीडीपी के तीन फीसदी तक करने की घोषणा करने की संभावना है। शिक्षा के मामले में भी खर्च को बढ़ाकर जीडीपी के छह फीसदी तक ले जाने की बात हो सकती है।कृषि क्षेत्र में जारी संकट को नियंत्रित करने के लिए कांग्रेस कृषि और शिक्षा परिषद बनाने की घोषणा कर सकती है। घोषणा पत्र में किसान क्रेडिट कार्ड तक किसान की पहुंच आसान बनाने की बात भी की जाएगी। इसके अलावा इसमें उद्योग जगत से जुड़ी घोषणाएं भी हो सकती हैं। उदाहरण के लिए एंजेल टैक्स को खत्म करना। एंजेल टैक्स स्टार्ट-अप के शेयरों पर लगने वाला कर है।

News TOP Footer