! अमेठी के साथ ही वायनाड से भी चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी !

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की ओर से रविवार को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि केरल से लगातार आ रही कार्यकर्ताओं की मांग को देखते हुए उन्होंने अमेठी के साथ ही वायनाड से भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राहुल वायनाड से ध्रुवीकरण की राजनीति कर जीतना चाहते हैं।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने कहा- यह बेहद खुशी की बात है। पिछले कई हफ्ते से मांग उठ रही थी कि राहुल दक्षिण भारत से भी चुनाव लड़ें। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक से मांग आ रही थी। इस पर विचार-विमर्श के बाद राहुल का वायनाड सीट से चुनाव लड़ना तय हुआ। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने पर तंज कसा। शाह ने कहा, कि राहुल अमेठी को छोड़कर केरल भाग गए हैं। आखिर उन्हें केरल क्यों जाना पड़ा? हम सभी जानते हैं कि राहुल का अमेठी से ही लड़ना तय था, लेकिन अब वे वहां जाकर ध्रुवीकरण की राजनीति से जीत हासिल करना चाहते हैं।’
