। देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो अति गरीब लोगों को हर वर्ष मिलेगा ₹72000 कहा कांग्रेस महासचिव महेंद्र सिंह चौहान ने ।

0 201
Main Ad1

पूरे देश के साथ मध्य प्रदेश में भी लोकसभा का चुनाव भी बुखार तेजी से बढ़ता जा रहा है दोनों ही राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस जनता के बीच में पहुंचकर उन्हें अपने चुनावी वादों और घोषणाओं की जानकारियां दे रहे हैं उसी कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ महेंद्र सिंह चौहान ने सीधी लोकसभा सीट के लिए चुरहट विधानसभा के छोटे से गांव पट पारा में प्रेस वार्ता आयोजित की प्रेस वार्ता के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ महेंद्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने देश की जनता से यह वादा किया है कि यदि हमारी सरकार लोकसभा चुनाव में बनती है तो हम देश की अति गरीब जनता को ₹72000 प्रतिवर्ष उनके उत्थान के लिए देंगे आगे डॉक्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि इस योजना का पैसा घर की महिला के पास जाएगा हमारी कांग्रेस पार्टी की आने वाली सरकार इस योजना की रकम सीधे महिलाओं के खाते में जमा करेगी डॉ महेंद्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि यह योजना पूरी दुनिया में अकेली योजना है जिसके माध्यम से 5 करोड़ से भी अधिक गरीबों को सीधे गरीबी से मुक्ति मिल जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सवाल उठाया कि आपकी  इस योजना पर भारतीय जनता पार्टी सवाल खड़े कर रही है इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि देश के गरीबों को इस योजना का लाभ मिले उन्होंने कहा कि देश के जाने-माने और हमारी पार्टी के दिग्गज अर्थशास्त्रियों ने योजना को पूरी तरह से जांच परख कर अमल में लाने का निर्णय किया है डॉ महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यह योजना कांग्रेस पार्टी का मास्टर स्ट्रोक है जिससे पूरे देश में भाजपा घबराई हुई है लेकिन कांग्रेस पार्टी का सिर्फ एक ही मकसद है देश के गरीबों का भला करना ।

News TOP Footer