। लोकसभा चुनाव में जिले का मान सम्मान और अपनी पहचान बचाने की लड़ाई लड़नी होगी कहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने ।

0 651
Main Ad1

 मार्च महीने के अंतिम दिनों में मौसम के तापमान के साथ साथ सीधी जिले के लोकसभा के चुनाव की प्रचार की गर्मी भी बढ़ती जा रही है । लोकसभा चुनाव के लिए इस देश के दोनों ही बड़े दल बीजेपी और कांग्रेस ने जनता के बीच में पहुंचकर अपनी अपनी पार्टी की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे कर जनता को लुभाना शुरू कर दिया है । विगत 3 दिनों से मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता अजय सिंह राहुल सीधी जिले की लोकसभा की जनता की  नब्ज टटोल रहे हैं। साथ ही जिले की जनता को इस जिले के मान-सम्मान के रक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं । सीधी लोकसभा सीट के व्योहारी, व सिंगरौली जिले की विधानसभा की सीटों पर प्रचार प्रसार के बाद अजय सिंह राहुल ने अपने क्षेत्र चुरहट के मतदाताओं के बीच में जाकर उनकी नब्ज टटोली । चुरहट विधानसभा के क्षेत्र पटपरा चुरहट और रामपुर नैकिन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए अजय सिंह राहुल ने क्षेत्र की जनता से विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान की गई गलतियों को दोबारा न दोहराने की बात समझाई । जनता के बीच अजय सिंह राहुल ने भावुक होते हुए कहा कि सीधी जिले की पहचान दाऊ कुंवर अर्जुन सिंह की देन है पूरा देश चुरहट को और सीधी जिले को सम्मान के नजरिए से देखता है लेकिन हमारे क्षेत्र की जनता ने  भावनात्मक रूप से बहकावे में आकर ऐसा कदम उठा लिया जिससे इस क्षेत्र के लोगों पर अपनी पहचान खोने का संकट मंडराने लगा है । सभा के दौरान अजय सिंह राहुल ने कहा कि हमारी पूर्व सीएम शिवराज सिंह से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है हमारी लड़ाई जनता की समस्याओं को उजागर करने की थी । जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी और शिवराज सिंह ने अपनी पूरी ताकत हमें हराने में लगा दी । लेकिन हमने संकल्प लिया था कि हम मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे जिसके लिए हमने प्रदेशभर में लोगों के बीच जाकर सभाएं की और अंत में हमें सफलता मिली लेकिन पूरे प्रदेश में व्यस्त होने की वजह से हम अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को समय नहीं दे पाए जिसकी वजह से हमें अपने ही क्षेत्र में पराजय का सामना करना पड़ा चुनावी सभा में भावुक होते हुए अजय सिंह राहुल ने कहा कि हमारे दिल में बड़े अरमान थे की सरकार बनेगी तो दाऊ साहब के देखे हुए क्षेत्र के विकास के सपने को पूरा करेंगे लेकिन  प्रदेश में हमारी सरकार तो बन गई पर हम सरकार में नहीं हैं । आगे सभा में अजय सिंह राहुल ने कहा कि लोकसभा का चुनाव हमारे आप सबके मान सम्मान की लड़ाई है जिसे हमें आपको मिलकर अपने सभी गिले-शिकवे मिटा कर लड़ना होगा । पटपरा चुरहट रामपुर नैकिन की सभाओं में जनता बड़ी संख्या में मौजूद थी । चुनाव प्रचार की सभाओं में मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी  के महासचिव  डॉ महेंद्र सिंह ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए आप सब की समस्याओं की लड़ाई लड़ने के लिए अजय सिंह राहुल भैया का साथ देना जरूरी है डॉ महेंद्र सिंह ने आगे कहा कि आप सब के एक फैसले ने पूरे देश में लोग हमारी समझदारी पर उंगली उठा रहे है। हम आने वाले चुनाव में उसका पश्चाताप करते हुए भूल में सुधार करें । चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस महासचिव डॉ महेंद्र सिंह चौहान ने जनता को कांग्रेस पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

News TOP Footer