भारत के पूर्व रक्षा मंत्री गोवा के सीएम मनोहर पारिकर का हुआ निधन

0 218
Main Ad1

भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर का बीमारी के दौरान निधन हो गया मनोहर पारिकर के निधन को देश की हस्तियों और राजनेताओं ने देश की अपूरणीय क्षति बताया है  । मनोहर पारिकर के कार्यकाल में देश के रक्षा क्षेत्र और गोवा के विकास में उल्लेखनीय प्रगति आई।  मनोहर पारिकर कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित थे और उन्होंने इस बीमारी के खिलाफ अंत तक लड़ाई लड़ी लेकिन अंत में  उनको हार का सामना करना पड़ा ।  मनोहर पारिकर के शव को लोगो के अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया जहां उनके अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा । पूरा देश मनोहर पारिकर को एक ईमानदार राजनेता के रूप में सदैव याद रखेगा । मनोहर पारिकर के सम्मान में देश में 1 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है ।

News TOP Footer