बहरी थाने के गांव मोडिका मे दो पक्षो मे हुई मारपीट

0 385
Main Ad1

सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत ग्राम मोणिक  में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस घटना में चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के 3 दिन बाद भी दोनों पक्षों की ना तो पुलिस में रिपोर्ट लिखी गई है और ना ही दोनों पक्षों में से किसी का बयान दर्ज किया गया है । घटना 16 मार्च की बताई जा रही है घटना के पीछे जमीनी विवाद सामने आ रहा है घटना के संबंध में जिला अस्पताल में भर्ती संदीप कुमार सिंह चौहान उम्र 32 वर्ष पिता रामनाथ सिंह चौहान निवासी अमरपुर ने बताया कि 16 मार्च को  उनके पास फोन आया कि गांव में उनके चाचा के साथ कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा मारपीट की जा रही है सूचना के बाद जब वह गांव पहुंचे तो उनके साथ राम रहीश तिवारी ने राड से मारपीट की जिससे वह बेहोश होकर गिर गए इस दौरान आरोपी उनका बैग लेकर भाग गए जिसमें उनके  किओस्क के ₹374000 थे घटना के दौरान वहां पर कुछ  कुछ लोग मौजूद थे जिन्होंने इस घटना को देखा वहीं घटना का कवरेज कर  रहे NTV India news के संवाददाता को  जिला अस्पताल में भर्ती दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि हम लोगों पर लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं इनके साथ किसी तरह की कोई लूटपाट नहीं की गई है मामला जमीनी विवाद का है एन टीवी का संवाददाता ने इस संबंध में जब जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से जानकारी चाहि तो उन्होंने कहा कि यह मामला हमारे संज्ञान में है लेकिन अब तक किसी भी पक्ष ने थाने पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है पुलिस जल्द ही इस मामले में कार्यवाही करेगी । मोणिक हुई दो पक्षों के बीच मारपीट में ₹374000 के गायब होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है वही इस मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही में की जा रही देरी भी कई सवाल खड़े कर  रही है यदि पुलिस इस मामले में जल्द कार्यवाही नहीं करती तो पुलिस की कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह लग जाएगा ।

News TOP Footer