पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने की स्टेटिक सर्विलांस नाको की चेकिंग

0 195
Main Ad1

लोकसभा चुनाव को देखते हुए सीधी पुलिस अधीक्षक तरुण नायक द्वारा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 3 -3 स्टेटिक सर्विलांस टीम का गठन किया गया है जिसमें आज स्वयं कई स्टेटिक सर्विलांस नाकों को चैक करने के उपरांत रात्रि 6:00 बजे के आसपास बढौरा स्टेटिंग सर्विलेंस नाका के पास पहुंच कर स्वयं अपने मार्गदर्शन में वाहनों को चेक कराया ।पुलिस अधीक्षक तरुण नायक बढौरा एसएसटी नाका के अधिकारी एवं कर्मचारियों जो भारी बारिश में भी वाहनों को चेक कर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे ,उनके पीठ थपथपाई तथा स्वयं प्रेरणात्मक रूप से आधे घंटे वहां रुक कर वाहनों को चेक करने की प्रक्रियाओं को देखा ,तथा लोगों से भी चर्चा किया तथा वाहन मालिक एवं ड्राइवरों को पुलिस चेकिंग के दौरान सहयोगात्मक रवैया बनाए रखने हेतु भी निर्देशित किया ,साथ ही पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने चेकिंग नाका के सभी अधिकारी कर्मचारियों को वाहन मालिक एवं ड्राइवरों से अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी ,तथा चेकिंग का उद्देश्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार दिए गए नियमों के तहत ही कार्य करने के संबंध में जानकारी दी ,तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तुएं या चुनाव को प्रभावित करने के लिए प्रचार सामग्री या रुपये अगर पाए जाते हैं तो तत्काल उसे मजिस्ट्रेट को बुलाकर उसके समक्ष जप्त कर जिला कलेक्टर कार्यालय में गठित कमेटी के समक्ष निराकरण हेतु समस्त कागजी कार्रवाई पूर्ण कर अविलंब प्रस्तुत करने के संबंध में भी जानकारी दी ।पुलिस अधीक्षक द्वारा भारी बारिश के बीच भी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अनुशासन पूर्ण ढंग से अपने कर्तव्य के प्रति सम्यक निर्वहन करने तथा चुनाव के प्रति गंभीरता बरतते हुए चेकिंग कर पाए जाने पर सभी अधिकारी कर्मचारियों की प्रशंसा की ,तथा इसी तरह आगे भी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया ।

News TOP Footer