सीधी पुलिस ने तीन कट्टे सहित पकड़े पाॅच डकैत

सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक के निर्देशन में सीधी जिले की कमर्जी पुलिस को लोकसभा चुनाव के पहले एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । सीधी जिले की कमर्जी थाना पुलिस ने थाना अंतर्गत ग्राम मुर्दा डी निवासी धीरेंद्र सिंह चौहान के घर से उनके सहित पांच डकैतों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए डकैतों से तीन कट्टे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं । जिसका खुलासा जिले के पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता आयोजित करके किया । 
पकड़े गए डकैतों में धीरेंद्र सिंह चौहान पूर्व से मर्डर की घटना के आरोपी हैं वर्तमान में जमानत पर छूटे हुए हैं इनका क्षेत्र के और उत्तर प्रदेश के खतरनाक बदमाशों के साथ तालमेल और सांठगांठ है जिनको पनाह देकर यह अपराधों में शामिल होते थे ।
पकड़े गए दूसरे आरोपी का नाम राहुल सिंह है जो ग्राम जरियारी इलाहाबाद का रहने वाला है इसके ऊपर 30 से भी ज्यादा अपराध पंजीबद्ध है यह थाना खीरी जिला प्रयागराज का निगरानी सुधा बदमाश है जो हत्या और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है ।पकड़ा गया तीसरा डकैत सूरज हेला यह गांव कोराव प्रयागराज का रहने वाला है इसके ऊपर 30 से ज्यादा गंभीर अपराध पंजीबद्ध है वर्तमान में यह मिर्जापुर जिले में मारपीट सहित कई घटनाओं को अंजाम देकर फरार है । पकड़े गए चौथे डकैत का नाम है सिकंदर मेहतर जो धोबिया टंकी थाना कोतवाली जिला रीवा का शातिर बदमाश है इसके ऊपर हत्या हत्या के प्रयास लूटपाट डकैती तथा कई सनसनीखेज अपराध में नाम है ।अभी हाल ही में इसके द्वारा रीवा के बीच शहर में दिनदहाड़े गोली चलाई गई थी । कमर्जी थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए पांचवें डकैत का नाम सुमित दुवेदी है बड़खरा चुरहट का रहने वाला है तथा लूटपाट चोरी का शातिर बदमाश है ।यह अन्य गैैग के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देता था ।पकड़े गए सभी डकैत जिले में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे लेकिन जिले की पुलिस की सक्रियता से सभी डकैतों के मंसूबों में पानी फिर गया है और जिले की जनता की जान माल की रक्षा हुई है सीधी जिले की पुलिस को मिली इस सफलता की जिले की जनता तहे दिल से तारीफ कर रही है ।
