सीधी लोकसभा सीट पर गरमाने लगा चुनावी बुखार

0 584
Main Ad1

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही देश प्रदेश के साथ सीधी लोकसभा सीट पर भी चुनावी बुखार गरमाने लगा है ।16 मार्च से जिले के चुनावी समर का तापमान उस समय और गर्म हो उठा जब मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने सीधी जिले के आदिवासी बहुल इलाकों में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया और जनता का हाल चाल जाना । सभा में आई जनता को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि आप सबको मुझसे मिलने के लिए किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं होगी आगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि मैं भले ही विधानसभा का चुनाव हार गया हूं लेकिन मध्य प्रदेश में हमारी पार्टी की सरकार है जिससे आप सबके काम बिना किसी रूकावट के होते रहेंगे सभा में अजय सिंह ने जनता से कहा कि आप सब अपने काम के लिए मुझ से सीधे मिले ।  16 मार्च के दौरे से सीधी लोकसभा सीट से अजय सिंह राहुल की उम्मीदवारी को बल मिल रहा है वही जनता में भी सीधी से अजय सिंह को लोकसभा का उम्मीदवार बनाने की मांग जोर पकड़ रही है  ।

News TOP Footer