अमिलिया हनुमना मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक की हुई मौत

0 639
Main Ad1

सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत  हनुमना जाने वाली रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । थाना अमिलिया के ग्राम पंचायत खेरवाड़ा के रहने वाले नागेश्वर पांडे विजय लाल पांडे निवासी खेरवाड़ा और लल्लन तिवारी ग्राम गुड़ा ही के साथ मोटरसाइकिल में बैठकर प्रतापगंज हनुमना की ओर जा रहे थे अचानक हनुमना की ओर से आ रही तेज रफ्तार की पिकअप ने तीनों मोटरसाइकिल सवार चालकों को जोरदार ठोकर मार दी अचानक हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है वहीं इस घटना को अंजाम देने वाला पिकअप का ड्राइवर अपनी वाहन लेकर फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है ।

News TOP Footer