स्थैतिक निगरानी टीम की ली गई बैठक

0 259
Main Ad1

सीधी : धर्मेद्र l 12 मार्च को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थैतिक निगरानी टीम एस एस सी एवं उड़न दस्ता टीम एफ एस डी के सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली गई जिसमें जिले की चारों विधानसभा में 12 एस एस टी टीम वाहन में किस प्रकार की चेकिंग की जानी है उसके बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । साथ ही चुनाव आयोग द्वारा स्थैतिक निगरानी टीम के लिए जारी नियमों उप नियमों की जानकारी दी जा कर लोकसभा चुनाव निष्पक्षता से संपन्न कराने हेतु अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने हेतु समझाइश दी गई । बैठक में सभी मजिस्ट्रेट को बताया गया कि जब भी किसी भी नाके पर कोई संदिग्ध रुपैया वस्तुएं जो चुनाव को प्रभावित करने के लिए ले जाए जा रही हो सूचना दी जाती है तब तत्काल संबंधित टीम के साथ मजिस्ट्रेट गण मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही कर जिला स्तरीय गठित कमेटी के समक्ष निराकरण हेतु पेश करें l बैठक में स्थैतिक निगरानी टीम एवं समस्त मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

News TOP Footer