सांसद डॉ राजेश मिश्रा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से जुड़ी लोकसभा की स्थाई समिति का सदस्य मनोनीत किया गया

0 124
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद और ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ राजेश मिश्रा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से जुड़ी लोकसभा की स्थाई समिति का सदस्य मनोनीत किया है। स्थाई समिति का सदस्य सदस्य मनोनीत होने के पश्चात लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि चिकित्सा मेरी रुचिका विषय रहा है। इससे जुड़े हुए मंत्रालय का सदस्य होना मेरे साथ-साथ लोकसभा की समस्त जनता जनार्दन के लिए गर्व की बात है। चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निश्चित रूप से सीधी लोकसभा को और मजबूती के साथ बनाएंगे। लोगों को महानगरों की सुविधा सीधी में मिले, इसके लिए निरंतर और अच्छे से कार्य हो सकेंगे। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की लोकसभा की स्थाई समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर समूचे लोकसभा संसदीय क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है और सभी शुभचिंतकों एवं पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

News TOP Footer