सीईओ जिला पंचायत अंशुमान राज ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

0 402
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिले में प्रभारी मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमान राज द्वारा विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि अपने विभाग से संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के लक्ष्यों तथा उपलब्धियों के संबंध में जानकारी शनिवार को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिले में अधोसंरचना के विकास के प्रगतिरत कार्यों तथा भौतिक प्रगति की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ जिला पंचायत ने जिले में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों के संबंध जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer