जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की वार्षिक आमसभा सम्पन्न हुई

0 138
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सीधी की 62वीं वार्षिक आमसभा दिनांक 25.09.2024 को बैंक सभागार में बैंक प्रशासक कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमल मकाश्रे द्वारा आमसभा के एजेन्डा अनुसार विषयसूची का वाचन किया गया। बैंक की वार्षिक आमसभा में वर्ष 2023-24 की अंकेक्षित वित्तीय पत्रक एवं वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट स्वीकृत किया गया। वार्षिक आमसभा में बैंक प्रशासक द्वारा सभी बैंक सदस्य प्रतिनिधियों से बैंक के विकास में समुचित प्रयास समय पर सुनिश्चित करने हेतु अपेक्षा की गयी। आमसभा की बैठक के अंत में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जिला सीधी एवं सिंगरौली के कलेक्टर, संयुक्त आयुक्त सहकारिता, रीवा संभाग रीवा, उप आयुक्त सहकारिता सीधी एवं सिंगरौली, बैंक के सभी अंशधारी सदस्यों सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों का जिनका बैंक की प्रगति में विशेष योगदान मिला है उनका धन्यवाद अदा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। आमसभा की बैठक में उप आयुक्त सहकारिता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बैंक सहित सभी अंशधारी सदस्य उपस्थित थे।

News TOP Footer