भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ सभी ब्लॉकों में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

0 342
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : म.प्र. कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सेमरिया बरमबाबा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के अगुवाई में एवं चुरहट रामपुर नैकिन कुचवाही मड़वास ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में 4 सितम्बर को किसानो की आर्थिक परेशानियों, बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि, खस्ताहाल सड़के, महिलाओ, बालिकाओ से दुराचार, अजा, अजजा अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार आदि मुददो को लेकर ब्लाक मुख्यालयों पर भाजपा सरकार के कुशासन के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया सभी जगहो पर आयोजित धरना प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान द्वारा मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी सौपा गया।आयोजित ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन जिले से वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेर, उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू, महामंत्री शीला रानी साकेत, महामंत्री ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री ,आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष तिलकराज सिंह, महामंत्री विनोद विश्वकर्मा ने पहुंचकर अपनी सहभागिता दी।धरना प्रदर्शन का आयोजन सेमरिया में अध्यक्ष अरविंद तिवारी संकट रामपुर नैकिन में प्रदीप द्विवेदी चुरहट में अध्यक्ष रामविलास पटेल बरमबाबा में अध्यक्ष सुंदरलाल सिंह कार्यकारी अध्यक्ष रविनाथ गोस्वामी कुचवाही में अध्यक्ष लालवेंद्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष यज्ञराज साहू मड़वास में अध्यक्ष संतोष तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

News TOP Footer