8 सितंबर को 1000 प्राइवेट शिक्षकों को सम्मानित करेगा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन

0 339
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला का सीधी द्वारा 8 सितंबर को सीधी शहर में स्थित रमा बलदेव पैलेस न्यू बस स्टैंड सीधी में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में जिले मैं शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाले 15 रिटायर्ड शिक्षकों के साथ लगभग 1000 प्राइवेट शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा उक्त कार्यक्रम को लेकर 4 सितंबर को सीधी शहर के रमा बलदेव पैलेस में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष इंजीनियर आरबी सिंह के अगुवाई में पत्रकार वार्ता बुलाई गई जिसमें पत्रकारों को 8 सितंबर को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह की सभी जानकारी से अवगत कराया गया इस दौरान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष इंजीनियर आरबी सिंह और उनके अन्य पदाधिकारी ने पत्रकारों के पूछे गए सवालों के जवाब दिए। पत्रकार वार्ता के बाद प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष इंजीनियर आरबी सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि कि अब तक शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम बड़े पैमाने प्रशासन प्रशासन द्वारा किया जाता था जिसमें कहीं ना कहीं प्राइवेट स्कूल के शिक्षक इस सम्मान से वंचित रह जाते थे प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने इस कमी को दूर करने के लिए इस तरह का आयोजन करने का प्रयास किया है इससे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का भी मान सम्मान बढ़ेगा और उन्हें अपने कार्य को बेहतर तरीके से करने की प्रेरणा मिलेगी।

News TOP Footer