सद्कर्म में लोगो को प्रेरित करना ही सच्ची सेवा है कहा ब्रह्माकुमारीअरुणा बहन ने

0 475
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : ब्रह्माकुमारीज़ संस्था जमोड़ी सीधी में अरुणा बहन की अध्यक्षता में भादो मास, कृष्ण जन्माष्टमी, तीज आदि के उपलक्ष्य में भजन गायन का आयोजन किया गया जिसमे जगदम्बा सोनी, सविता सोनी, रेखा सिंह, गुड़िया पांडे, मीनू सिंह, अनुराधा द्विवेदी, हेमलता, प्रेमा द्विवेदी, विमला तिवारी, निशा नामदे मौजूद रही रहीं कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका रमेश गुप्ता ने निभाई उनका सहयोग सत्य प्रसाद नामदेव परफेक्ट, लालजी नामदेव किया संस्था के सैकड़ों भाई बहनों ने कार्यक्रम का लाभ लिया। कार्यक्रम में अरुणा बहन ने सभी का बाबा के सेंटर पर तिलक एवं पुष्प देकर सम्मानित किया। सभी ने सत्संग में परमात्म महावाक्यों का लाभ लिया, मेडिटेशन किया और तत्पश्चात भजन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तीन घंटे भजन कार्यक्रम चला सभी ने भक्ति भाव एवं परमात्म प्रेम रस में डूबकर आनन्द प्राप्त किया। इस तरह के कार्यक्रम मास में एक बार करने का संकल्प किया। कार्यक्रम में अरुणा बहन ने सभी का साधुवाद किया और भजन मंडली को धन्यवाद दिया और कहा की आप ये एक सेवा कर रहे हैं जिससे लोगों का मन भगवान से जुड़ सके। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया।—-

News TOP Footer