विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा का सदस्य बनना गर्व की बात कहा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने

0 147
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे, संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा धौहनी विधानसभा के मड़वास मंडल के भूमका शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और सदस्यता अभियान की विशेषता बताई।शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य या कार्यकर्ता होना गर्व की बात है। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। संगठन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता वंचित न रहे। एक सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात 880000 2024 मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से आए हुए एसएमएस लिंक पर पूरी जानकारी भरने के भरने के पश्चात हम भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बन जाएंगे। सक्रिय सदस्यता के लिए अलग से अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत सौ प्राथमिक सदस्य बनाने वाला व्यक्ति ही सक्रिय सदस्य बनेगा। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि हम सभी को कोई भी गली मोहल्ला, समाज का कोई भी वर्ग सदस्यता अभियान से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखें। हर व्यक्ति तक सदस्यता अभियान की टोली, हमारे कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से पहुंचे।

News TOP Footer