सीधी शहर की जनता की समस्याओ सुबिधाओ के निराकरण के लिए सक्रीय हुए सांसद

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा निर्वाचित होने के बाद सीधी जिला मुख्यालय के विकास के लिए प्रयासरत हैं और वह इसके लिए सतत विकास की संभावनाओं को तलाश रहे हैं जनता से जुड़ी समस्याएं और जरूर तक पहुंच कर उसका निराकरण करने में जुटे हुए हैं उसी कडी में आज सीधी के मडरिया बाय-पास के समीप सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इनडोर स्टेडियम एवं क्रिकेट स्टेडियम के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने हेतु निर्देशित किया सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कह्या की बच्चों के विकास में खेल-कूद की बहुत बड़ी भूमिका होती है। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के भी पर्याप्त अवसर मिलें, इसके लिए सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम उपलब्ध कराने हेतु जुटा हुआ हूँ। इसके बाद सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने सीधी शहर के लिए बनाए जा रही थोक नई सब्जी मंडी का भी अवलोकन किया और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को शीघ्र थोक नई सब्जी मंडी को पूरा कर उसे चालू किए जाने के निर्देश दिए। मंडी के बाद सांसद डॉ राजेश मिश्रा सीधी नगर के पटेल पुल समीप स्थित मुक्ति धाम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुँच कर निरीक्षण किया। सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने मुक्ति धाम में विद्युत शव गृह, पानी एवं बैठने की उचित व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्री लालचंद्र गुप्ता जी, डॉ मनोज परिहार जी, श्री भीम कामदार जी एवं प्राशसनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने सीधी के जमोडी में रेड क्रॉस भवन के लिए प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण कर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए! सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कीयहां प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, ब्लड बैंक बन जाने से निश्चित रूप से आमजन के लिए सहायक सिद्ध होगा। सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा की यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री Narendra Modi जी एवं माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी के कुशल नेतृत्व में सीधी संसदीय क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं!
