दलित और आदिवासी संगठनों ने भारत बंद कर किया प्रदर्शन

सीधी धर्मेंद : सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के खिलाफ 21 अगस्त को विरोध दर्ज करने के लिए देशभर के दलित और आदिवासी संगठनों ने भारत बंद बुलाया नेशनल कनफेडरेशन का दलित और आदिवासी आर्गेनाइजेशन ने मांगों की एक सूची जारी की है जिसमें अनुसूचित जातियों अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के लिए न्याय और समानता की मांग की है 21 अगस्त को पूरे देश के साथ सीधी जिला मुख्यालय में भी दलित और आदिवासी संगठनों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया और दुकानों को बंद करके उनकी मांगों का समर्थन करने की अपील की आदिवासी और दलित संगठनों की मांगों का मिला-जुला असर दिखाई पड़ा बहुत सी दुकान खुली रही वहीं कई दुकानें बंद भी रही इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे दलित और आदिवासी संगठन के लोग पूरे शहर में घूम घूम कर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते रहे।
