आरईएस एवं नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

0 159
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अगुवाई में पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्षगण विनोद वर्मा आनंद सिंह शेर आकाश सिंह रिंकू महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री श्रीमती कुमुदिनी सिंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव महामंत्री ओंकार सिंह श्रीमती मेनका सिंह रमेश साकेत ब्लॉक अध्यक्ष सेमरिया अरविंद तिवारी ब्लाक अध्यक्ष सीधी विवेक सिंह दीपू मंडल अध्यक्ष सनेंद्र सिंह रामकुमार सिंह दादू सहित कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर सीधी से मुलाकात कर आरईएस विभाग एवं नगर पालिका परिषद सीधी द्वारा कराए गए गुणवत्ता विहीन कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ से कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल भैया के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आर ई एस विभाग के द्वारा संपूर्ण जिले में बेहद ही गुणवत्ता विहीन विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया जिसमें सभी कार्य बेहद गुणवत्ताविहीन मिले। एक ही बरसात में लाखों करोड़ों रुपए की लागत से बनाई गई सड़क, पुल, तालाब, चेक डैम, बोल्डर डैम पहली बरसात में ही पूरी तरह से धराशाई हो गए है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद सीधी में भी निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन कराए जा रहे हैं जनता और शासन के पैसे का दुरुपयोग कर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

News TOP Footer