कुसमी उत्कृष्ट विद्यालय के परिसर में बनेगा सर्व सुविधा युक्त सीएम राइस स्कूल

0 123
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र धौहनी को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सर्व सुविधा युक्त सीएम राइस स्कूलों की सौगात दी गई है उसी कड़ी में कुसमी उत्कृष्ट विद्यालय के परिसर में बने कई भवनों को डिस्मेंटल करके उक्त स्थान पर सर्व सुविधा युक्त सीएम राइस स्कूल के निर्माण का कार्य शुरू किया गया है इस सर्व सुविधा युक्त स्कूल में 11सौ से भी ज्यादा छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा और वह अपना भविष्य सुनहरा बना सकेंगे कुसमी उत्कृष्ट विद्यालय के परिसर में बनाए जा रहे सीएम राइस विद्यालय की सुविधाओं और उपलब्धियां की उत्कृष्ट विद्यालय के स्टाफ द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा धोहनी विधानसभा में सीएम राईस स्कूलों की दी गई सौगात पर क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह टेकाम गौरवान्वित है उन्होंने मीडिया से कहा है कि इससे क्षेत्र के युवाओं का भविष्य बेहतर होगा और उन्हें भी सर्व सुविधा युक्त वातावरण में शिक्षा ग्रहण करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

News TOP Footer