कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने की सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा

सीधी धर्मेंद : 29 अप्रैल को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने निर्देशित किया है कि सभी विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा कर संतुष्टि पूर्वक निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन के शिकायतों के निराकरण के लिए विभागीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें तथा निगरानी तंत्र को व्यवस्थित करें। कलेक्टर ने निगरानी के लिए जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं। उक्त कन्ट्रोल रूम समस्त एल1 तथा एल2 अधिकारियों से संपर्क कर शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करायेंगे। साथ ही शिकायत कर्ताओं से भी रेण्डम आधार पर संपर्क कर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करेगा। कलेक्टर ने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों तथा गत माह में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता पर निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने हितग्राहियों के हितलाभ वितरण तथा भुगतान संबंधी शिकायतों के निराकरण को गंभीरता से दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सीधी जिले की जनवायु को देखते हुए किसानों के आजीविका संसाधनों में वृद्धि के लिए कृषि एवं उद्यानिकी के क्लस्टर विकसित करने के निर्देश दिए हैं।
