पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर विमलेश रजक पुष्पेंद्र रजक कुसुम कली को बेरहमी से डंडे से पीटा

सीधी धर्मेंद : बिगत 27 अप्रैल को सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत ग्राम भंनवारी निवासी विमलेश रजक पुष्पेंद्र रजक कुसुम कली रजक जो अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे इस दौरान पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर आरोपी राधेश्याम रजक और वनस्पति रजक जो रीवा में पुलिस विभाग में काम करते हैं ने लात घुसो और डंडों से जमकर मारपीट कर दी जिससे विमलेश रजक पुष्पेंद्र रजक और कुसुम कली रजक को सिर हाथ पांव और शरीर में गंभीर चोटे आई हैं मारपीट की घटना के बाद गंभीर रूप से घायल फरियादियों ने बाहरी थाने आकर रिपोर्ट लिखाई लेकिन बाहरी पुलिस ने फरियादियों की रिपोर्ट ठीक से नहीं लिखी और कुछ आरोपियों के नाम भी रिपोर्ट में दर्ज नहीं किया बाहरी पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण तो करवा दिया लेकिन आरोपियों के ऊपर पर्याप्त धारा भी अभी तक नहीं लगाई जिससे फरियादी 29 अप्रैल को अपनी फरियाद लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा से शिकायत करने जिला मुख्यालय पहुंच गए अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए फरियादियों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी पीड़ा बताई और कहा कि बहरी पुलिस ने उनके साथ ठीक से न्याय नहीं किया है मजबूरन हमें पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत के लिए आना पड़ा है। फरियादियों के दिए गए बयान के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ में बहरी के थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी से फोन पर इस समस्या के संबंध में जानकारी चाहिए तो उन्होंने कहा कि फरियादियों ने उन्हें पूरी बात ठीक से नहीं बताई है वह थाने आकर पूरी बात लिखाएंगे तो सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अब देखना है कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक से फरियाद किए जाने के बाद बहरी पुलिस क्या कदम उठाती है क्या सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई होती है या नहीं।
