केसरवानी महिला समाज सीधी ने किया आनंद मेले का आयोजन वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान

0 673
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी केसरवानी महिला समाज सीधी के द्वारा सामाजिक आनंद मेले का आयोजन सीधी शहर के अमर प्रेम पैलेस में किया गया मेले में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी चंद्र मोहन गुप्ता उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीना गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवी भोला गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवी बाला प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे अतिथियों ने आनंद मेले की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की इस मौके पर केसरवानी महिला समाज सीधी की अध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता और उनकी पूरी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों के स्वागत के बाद केसरवानी महिला समाज सीधी द्वारा समाज के वरिष्ठ महिलाओं के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समाज की अध्यक्ष और महिला पदाधिकारी ने सभी सम्मानित बुजुर्ग महिलाओं का साल और श्री फल से सम्मान किया। आनंद मेले में समाज के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई जिसका मेले में मौजूद लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। इस बार मेले में लोगो को तरह-तरह के व्यंजन आइसक्रीम, पावभाजी, छोले भटूरे, आलूदम, फ़्राईड राईस, दहीबड़ा, फुलकी, गन्ने का रस, भजिया, कचौरी, के साथ तरह-तरह के गेम का आनंद मिला। मेले में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया। आयोजित आनंद मेले में एन टीवी इंडिया न्यूज़ को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मीना गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाज की युवा महिलाओं द्वारा यह बहुत ही अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है पहली बार इनके द्वारा बुजुर्ग महिलाओं के साथ सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जो अपने आप में प्रेरणादाई है। आनंद मेले के आयोजक केसरवानी महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य आनंद मेले के माध्यम से गरीब बच्चों और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है इसमें सभी से मेल मिलाफ होता है और समाज के लोग एक स्वस्थ और सामाजिक वातावरण में एक दूसरे के नजदीक आते हैं आनंद मेले की आयोजक केसरवानी महिला समाज के अध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी लोगों के प्रति अपना आभार ज्ञापित किया।

News TOP Footer