कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा की

0 654
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 24 अप्रैल को कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा की गई। मातृ मृत्यु दर शिशु मृत्यु दर के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए मातृ स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य की दिशा में सार्थक पहल करने के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास आपसी समन्वय से काम करते हुए इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा 5 वर्ष के कम उम्र के बच्चों तथा शासन की सभी योजनाओं का लाभ सहजता से पहुंचाना सुनिश्चित करें। गर्भवती महिलाओं की सभी स्वास्थ्य जांचे समय से हों तथा शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने बच्चों के पोषण स्तर में सुधार तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने गत वर्षों में मातृ मृत्यु तथा शिशु मृत्यु के कारणों का विश्लेषण करने तथा रणनीति बनाकर सुधारात्मक कदम उठाने को कहा है जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं में कमी लाई जा सके। कलेक्टर ने सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में मंगल दिवस के सुव्यवस्थित आयोजन के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। सिकल सेल एनीमिया अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने इस अभियान को सवोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि आगामी बैठक से सभी खण्ड स्तरीय अधिकारी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहेंगे।

News TOP Footer