श्री श्री 1008 श्री स्वामी गोपाल दास मंदिर में मनाया गया हनुमान जी का जन्म उत्सव

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के हृदय स्थल श्री श्री 1008 श्री स्वामी गोपाल दास महाराज जी मंदिर परिसर में दक्षिण मुखी हनुमान जी का जन्म उत्सव एवं छठी श्री राम जी का मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम मंगलाचरण आवाहन दीप उत्सव भव्य आरती की गई। दक्षिण मुखी वीर हनुमान जी का प्रकट उत्सव भक्ति भाव सुंदरकांड का पाठ हनुमान चालीसा एवं भजन कीर्तनकार हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। अध्यात्म रामायण मंदिर पुजारी संत श्री शत्रुघ्न दास जी महाराज बड़े भाव से जन्मोत्सव एवं छठी कार्यक्रम संपन्न कराया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगीत का प्रोग्राम लाइव के माध्यम से गुड़िया पांडे द्वारा किया गया जो की सतना में होते हुए प्रभु से लगाव रखने वाली संगीतकार अपनी प्रस्तुति दी क्षेत्रीय लोकगीत सोहर गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा दोपहर पश्चात विशाल भंडारा पंगत के माध्यम से किया गया जहां काफी संख्या में श्रद्धालु जाने इकट्ठा थे। राधा कृष्ण मंदिर में छप्पन भोग का प्रसाद वितरण हुआ। भंडारा में मुख्य रूप से डीएसपी मैडम गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय, जमोडी प्रभारी विशाल शर्मा,नीरज पाराशर,अमित जरिया,पवन गुप्ता कुमुद किशोर अवधिया, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, अंशुमान सिंह विनय सिंह, विनय धर द्विवेदी, रमेश गुप्ता, नमन गुप्ता, पंडित डोसा वाले, महेंद्र शराफ सहित जिले भर से आए भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।
