कक्षा 10वीं में जिले के 03 विद्यार्थी प्रदेश की मैरिट लिस्ट में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 69.65,

सीधी धर्मेंद : माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एव 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 69.65 प्रतिशत रहा। परीक्षा में कुल शामिल छात्र 14213 मे से 9900 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुये जिसमें प्रथम श्रेणी में 6976, द्वितीय श्रेणी में 2916 विद्यार्थी पास हुये। इसी प्रकार हाई स्कूल परीक्षा में सीधी जिले का परीक्षा परिणाम 63.84 प्रतिशत रहा। कुल 17355 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुये जिसमें से 11079 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुये है। मध्य प्रदेश के साथ सीधी जिले के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम के नतीजे आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी पीएल मिश्रा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं में दोनों में सीधी जिला सम्भाग में प्रथम स्थान पर रहा। प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं में सीधी की रैंकिंग 16वां रही जबकि कक्षा 10वीं में जिला 11वे स्थान पर रहा। कक्षा 10वीं में जिले के 03 विद्यार्थी प्रदेश की मैरिट लिस्ट में आए।
