कुवर साहब के जमाने में सेवा की राजनीति होती थी और आज मेवा के लिए कहा अजय सिंह ने

0 123
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 6 मार्च को चुरहट स्थित पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यपाल और केन्द्रीय मंत्री स्व., अर्जुन सिंह दाऊ साहब की 13वीं पुण्यतिथि पर राव सागर तालाब स्थित उनकी समाधि स्थल पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने उनके अनुयायियों की देश और प्रदेश के कोने कोने से लोग लोगों की भारी भीड़ जमा हुई लोगों ने स्वर्गीय कुवर अर्जुन सिंह जी की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनके प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की। स्वर्गीय कुवर अर्जुन सिंह जी की समाधि स्थल पर मेरठ से आये भाई गुरमीत सिंह ने सुमधुर आवाज में अपने साथियों के साथ गुरुवाणी प्रस्तुत की। गुरुवाणी केव वाद लोगो को सम्बोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय सिंह ने कहा कि स्व. अर्जुन सिंह जी ऐसे नेता थे जिन्होंने प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के सर्वहारा वर्ग के लिये जी जान से काम किया। सूझ-बूझ और पारखी नज़र के साथ कुशल प्रशासनिक दक्षता और संगठन क्षमता का अदभुत संगम उनके पूरे व्यक्त्वि में था उदारता, संवेदनशीलता और दया भाव उनका सर्वश्रेष्ठ गुण था यही कारण है कि हर वर्ग और अलग अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोग आज भी उन्हें चाहते हैं और तहे दिल से याद करते हैं। स्वर्गीय कुमार अर्जुन सिंह की समाधि स्थल में कार्यक्रम समापन के बाद गुरबाणी प्रस्तुत करने आए भाई गुरमीत सिंह और उनके साथियों का साल पहनकर सम्मान किया गया। इस मौके पर एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रत्यक्ष और चुरहट के विधायक अजय सिंह राहुल से जब सवाल उठाया कि स्वर्गीय कुमार साहब के जमाने में जिस तरह की राजनीति हुआ करती थी आज के जमाने में जो राजनीति होती है उसको आप किस नजरिया से देखते हैं इस पर उन्होंने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कुवर साहब के जमाने में सेवा की राजनीति होती थी और आज मेवा के लिए राजनीति होती है।

News TOP Footer