जिले के 131363 किसानों को 26 करोड़ 27 लाख से अधिक की राशि डाली गई

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के भिन्ड में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 25 लाख किसानों को 755 करोड़ रुपये एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 80 लाख से अधिक किसानों को 1816 करोड़ रूपयें की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत सीधी जिले के 8689 पात्र किसानों के खाते में खरीफ 2023 1.02 करोड़ रूपये की दावा राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 1 लाख 31 हजार 363 किसानों को 26 करोड़ 27 लाख 26 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई। कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर राजेश शाही, उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग संजय कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र महेन्द्र सिंह बघेल तथा किसानों द्वारा सहभागिता की गई। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत तहसील रामपुर नैकिन के 26 हजार 249 किसानों, तहसील मझौली के 24 हजार 298 किसानों, तहसील गोपद बनास के 23 हजार 740 किसानों, तहसील सिहावल के 18 हजार 371 किसानों, तहसील बहरी के 14 हजार 725 किसानों, तहसील चुरहट के 12 हजार 732 किसानों एवं तहसील कुसमी के 11 हजार 248 किसानों के खाते में 2000 रूपये के मान से राशि अंतरित की गई।
