सीधी लोकसभा के प्रभारी पूर्व विधायक विनय सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में हुई महत्वपूर्ण बैठक

0 162
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 16 जनवरी को कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त सीधी लोकसभा के प्रभारी पूर्व विधायक विनय सक्सेना के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक जवाहर कांग्रेस भवन में आयोजित हुई, जिसमें देश के लिए दान अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई साथ ही आने वाले लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए संगठन में नए लोगों को जोड़ने निष्क्रिय लोगों को हटाने और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी विनय सक्सेना ने कहा कि राजनीति में कभी समय एक सा नहीं होता है बदलाव निश्चित तौर पर होते हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है नए उत्साह और ऊर्जा के साथ आने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाना है लोकसभा प्रभारी ने देश के लिए दान अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की उसमें भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार न बनी हो लेकिन हमें जनता के हित की लड़ाई लड़नी है जनता जनार्दन का विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है इसलिए जनता की लड़ाई हमें सड़कों से लेकर भोपाल तक लड़नी होगी उन्होंने आगे कहा कि वोटर लिस्ट बनने का कार्य पुन प्रारंभ हो गया है हमारे बीएलए के साथीगण नाम जुड़वाने से लेकर मतदाता सूची सही और प्रभावी ढंग से बने इसमें विशेष ध्यान देवें साथ ही नए सिरे से ब्लॉक मंडलम और सेक्टर की कार्यकारिणी में कसावट लाकर लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। जिला अध्यक्ष ने देश के लिए दान अभियान में सभी से भागीदारी निभाने की अपील की।

News TOP Footer