यूएसएआईडी वित्त पोषित परियोजना एसएलएमसी की परिचयात्मक कार्यशाला सम्पन्न

0 115
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में यूएसएआईडी वित्त पोषित परियोजना स्टेªन्थनिंग लैण्डस्केप मैनेजमेंट एण्ड कन्जर्वेशन (एसएलएमसी) की मल्टी स्टेक होल्डर परिचात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वनमण्डलाधिकारी क्षितिज कुमार, सीईओ जिला पंचायत राहुल धोटे, संयुक्त संचालक संजय टाइगर रिजर्व हरिओम शर्मा, अपर कलेक्टर राजेश शाही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य बांधवगढ़, संजय टाइगर रिजर्व तथा गुरू घासीदास टाइगर रिजर्व छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण, मानव कल्याण और जलवायु लाभों के लिए पारिस्थितिक परिदृश्य के प्रबंधन को बढ़ाना है। इन क्षेत्रों में जंगली जानवरों तथा मानवों के बीच के संघर्ष को समाप्त करना, पारिस्थितिक तंत्र को बढ़ावा देना तथा स्थानीय समुदाय की आजीविका में वृद्धि करना है। इस प्रोजेक्ट में संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र से लगे सीधी जिले के 45 ग्राम सम्मिलित हैं। कलेक्टर श्री मालवीय ने एसएलएमसी की टीम को इसके संबंध में विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागों को टीम को आवश्यक डाटा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।

News TOP Footer