सीधी शहर के पूजा पार्क में सुनाई गई कृष्ण जन्मोत्सव की मनमोहक कथा

सीधी धर्मेंद : प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सीधी शहर के पूजा पार्क में संगीत में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन नगर पालिका पार्षद श्रीमती कुमुदिनी सिंह द्वारा किया जा रहा है सीधी शहर के पूजा पार्क में संगीत मय भागवत कथा का वाचन पंडित वाला वेंकटेश महाराज जी द्वारा किया जा रहा है पूजा पार्क में 13 जनवरी से शुरू हुई संगीत में श्रीमद् भागवत कथा का समापन 19 जनवरी को किया जाएगा पूजा पार्क में 16 जनवरी को कथा वाचन मे पंडित बाला वेंकटेश महाराज ने कृष्ण जन्मोत्सव की मनमोहक कथा सुनाई कथा का श्रवण करने के लिए सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक चुरहट नगर पंचायत की अध्यक्ष भी मौजूद रही। कथा प्रतिदिन दोपहर 12:00 से शाम 6:00 बजे तक सुनाई जा रही है कथा आयोजकों ने भक्तों से कथा का श्रवण करने की अपील की है।
