रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर 4 वाहन जब्त किए गए

0 748
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म म. प्र. तथा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सीधी श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में तथा श्री बसंत राम के नेतृत्व में संभागीय उड़नदस्ता दल द्वारा सुरक्षा दलों के साथ संयुक्त रूप से जिला सीधी अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन की रोकथाम हेतु गुरुवार की अलसुबह जांच के दौरान ग्राम रतवार से दो वाहन हाइवा क्र. UP78FT5858 एवं MP19HA6501 को खनिज रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्त कर सुरक्षार्थ थाना रामपुर नैकिन परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही जमोड़ी बाईपास नेशनल हाइवे 39 से दो वाहन हाइवा क्र. – MP17ZC3166 एवं MP17ZF4411 को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्त कर सुरक्षार्थ थाना जमोड़ी परिसर में खड़ा कराया गया। कुल 4 वाहनों के विरुद्ध खनिज नियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही हेतु कलेक्टर सीधी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

News TOP Footer