सीधी पुलिस ने रीवा से आकर सीधी में लूट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले की पुलिस को वर्ष 2024 में घटित होने वाले अपराधों में शीघ्र ही सफलता मिल रही है वर्ष 2024 सीधी पुलिस के लिए शुरुआत में काफी बेहतर साबित हो रहा है नए वर्ष में चोरी की बड़ी घटना के खुलाशे के साथ पुलिस ने बड़े वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया था उसके चंद दिनों बाद ही सीधी पुलिस ने रीवा से आकर सीधी में लूट करने वाले चार आरोपियों के गिरोह को पड़कर सीधी में हुई डेढ़ लाख की लूट की घटना का भी खुलासा कर दिया है डॉ. रविन्द्र वर्मा पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री रोशनी ठाकुर के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में बुजुर्ग कें साथ लूट करने वाले 4 आरोपियों के गिरोह को सीधी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुये लूट किये गये 1लाख 50 हजार रूपये नगदी,
और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन कीमत 7 लाख को जप्त कर लिया है, बताया गया की 9 जनवरी 20 24 को फरियादी सुरेन्द्र प्रसाद पिता हीरालाल शर्मा निवासी बेलहा ने थाना कोतवाली सीधी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने लडके कि शादी विवाह मे खरीददारी करने के लिये सीधी एसबीआई बैंक मेन ब्रांच से 1लाख 50,हजार रूपए निकाल कर अपने साथ लिये काले रंग के हैंड बैग मे रख कर खरीददारी करने के लिये जा रहा था तभी मिश्रा निर्सिंग होम सीधी के पास आम रोड पर एक सफेद रंग के बुलेरो वाहन मे सवार 4 लडके पास मे आये और बातो मे उलझा कर जबरदस्ती बुलेरो वाहन मे वैठा लिये तथा करीब 100 मीटर ले जाकर पैसे लूट कर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 392, 34 का अपराध कायम कर मामले से वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा संज्ञान मे लेते हुये तत्काल जिले के सभी थानो को सूचना देकर सघन नाकेबंदी लगायी गई थाना मझौली क्षेत्र मे लगी चेकिंग में लूट करने वाले संदेही दस्तयाब हुये जिनसे पूछतांछ कर वाहन की चेकिंग की गई जिनके पास से लूट के पैसे बरामद हुये जिसकी सूचना थाना कोतवाली को दी गई। सूचना पर थाना कोतवाली सीधी की पुलिस टीम मौके पर पहुची और तस्दीक की गई तस्दीक में पाया गया कि आरोपीगण पूर्व के शातिर अपराधी होकर लूट की बारदात घटित करते है जिनके कब्जे से लूट की रकम 1,लाख 50, हजार रूपए बैग तथा पासबुक जप्त की गई साथ ही लूट की घटना मे उपयोग मे लायी गई सफेद रंग की बुलेरो वाहन की जप्ती की गई बुलेरो वाहन के नम्बर मे फर्जी रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित होना पाया गया बुलेरो वाहन मे फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर फरियादी को गाडी मे विठा कर ले जाने पर से प्रकरण मे धारा 482, 483, 474, 365 का इजाफा किया गया गिरफ्तार लूट करने वाले 4 आरोपियों में मनोज चिकवा पिता गंगा प्रसाद चिकवा उम्र 24 वर्ष निवासी महसांव रीवा, अजीजुद्दीन अंसारी पिता अब्दुलरऊफ अंसारी उम्र 28 वर्ष निवासी नरेन्द्रनगर बडी दरगाह के पीछे अमहिया रीवा, अजहररूद्दीन पिता इन्द्रीश खान उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 03 अमहिया और बृजेश मिश्रा पिता बाल्मीक मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नं.23 अमहिया जिला रीवा (म.प्र.) शामिल है। इनके पूर्व के कई गंभीर अपराधिक रिकार्ड है।
