युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणयाम का हुआ आयोजन

0 97
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म-दिवस “युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों तथा शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उ मा वि क्र 1 में आयोजित जिलास्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, कलेक्टर साकेत मालवीय, सीईओ जिला पंचायत राहुल धोटे, समाजसेवी देव कुमार सिंह चैहान, डॉ राजेश मिश्रा, के के तिवारी, अमलेश्वर चतुर्वेदी सहित अन्य वरिष्ठ समाजसेवी, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो में दिए गए उद्बोधन के अंश प्रसारित किए गए। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव का युवाओं के प्रति संदेश का प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने छात्र छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने कहा कि जीवन में किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्वस्थ शरीर का होना अत्यंत आवश्यक है। योग और प्राणायाम न केवल शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं बल्कि नई ऊर्जा का संचार भी करते हैं। स्वामी विवेकानंद जी भी शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते थे राज्यसभा सांसद ने युवाओं से अपील की है कि वह स्वामी विवेकानंद जी के दिखाए रास्ते पर चलें और विश्व के कल्याण के लिए अपना योगदान दें।

News TOP Footer