मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं के खाते में राशि की अंतरित

0 147
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 10 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को रूपये 1576 करोड़ एवं सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न 12 तरह की पेंशन योजनाओं से 56 लाख से अधिक हितग्राहियों के बैंक खाते में रूपये 341 करोड़ की पेंशन व आर्थिक सहायता की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत सीधी जिले की 02 लाख 14 हजार 410 पात्र महिलाओं के खाते में प्रति महिला एक हजार 250 रूपये के मान से 26 करोड़ 29 लाख 56 हजार 03 सौ रूपये अंतरित की गई। जिले की सभी ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में खुशियां मनाई गई। मानस भवन सीधी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वे सशक्त, आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बन देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देगी। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, सहायक संचालक प्रवेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह कुशराम, पार्षद बाबूलाल कुशवाहा, सोमवती सिंह, मोनिका श्रीवास्तव, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा लाड़ली बहनों द्वारा सहभागिता की गई।

News TOP Footer