सड़क सुरक्षा को लेकर पेट्रोल पम्प संचालको के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा ने की बैठक

0 58
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी पुलिस द्वारा दिनांक 01/01/24 से 15/01/24 तक चलाये जा रहे यातायात सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जागरूकता कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा द्वारा दिनांक 08.01.2024 को पुलिस अधीक्षक सभागार में जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालको के साथ स्वयं की अध्यक्षता में मीटिंग ली जाकर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशो से अवगत कराते हुये निर्देश दिये गये कि बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट वाहन चालन कर रहे चालको को डीजल पेट्रोल न दें साथ ही इस हेतु लोगो को जागरूक करने हेतु अपने-अपने पेट्रोल पंप पर एक फ्लैक्स लगवाये जिसमें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट वाहन वाहन चालको को पेट्रोल/डीजल नही दिया जायेगा। प्रत्येक पेट्रोलपंप पर 24 घंटे आर्म्स गार्ड होना अनिवार्य हो। प्रत्येक पेट्रोल पंप में सीसीटीव्ही कैमरे अच्छे क्वाल्टी के हो जिनसे व्यक्ति की पहचान की जा सके और उनको बीच-बीच में आपके द्वारा चेक किया जाय। ग्रामीण क्षेत्रो के पेट्रोल पंपों में रात के समय ज्यादा राशि न रखे। पेट्रोल पंप मे रखे जाने वाले गार्डो का विधिवत वेरीफिकेशन कराये व उनकी बैक हिस्ट्री भी चेक करे। उक्त एजेण्डा विन्दुओं के अलावा पेट्रोल पंप संचालको के द्वारा भी अपने सुझाव साझा किये गये है जिन पर पुलिस अधीक्षक सीधी ने आश्वस्त किया है कि सुझावों पर पूर्ण रूप से अमल किया जावेगा।

News TOP Footer