रीति पाठक बन सकती है मंत्री, दिल्ली में हो चुके हैं 18 से 20 मंत्रियों के नाम तय

0 934
Main Ad1

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम की शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार को कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में 18 से 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं.  और खास बात यह है मंत्रिमंडल में केंद्रीय से मध्यप्रदेश चुनाव लड़ने आए सांसदों को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

मध्यप्रदेश की डा. मोहन कैबिनेट का विस्तार मंगलवार शाम 5 बजे होगा। मोहन कैबिनेट में 18 से 20 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। खास बात यह है कि उन सांसदों को भी मंत्री बनाया जा सकता है जिन्हें विधायक का चुनाव लड़ाया गया था। रविवार को दिल्ली में चले मंथन के बाद कई नामों पर मोहर लगा दी गई।

दिल्ली में हो चुके हैं नाम तय
इससे पहले मोहन सरकार के कैबिनेट के चेहरे तय करने के लिए रविवार को दिल्ली में मंथन हुआ था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर प्राथमिक मुहर लग गई। कैबिनेट में 18-20 चेहरे होंगे, जरूरत पर विस्तार होगा। कैबिनेट में युवा

Main Ad1

चौंकाने वाले चेहरे होंगे। शिवराज मंत्रिमंडल के ज्यादातर चेहरों को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल करने की संभावनाएं कम है। डॉ. मोहन यादव उज्जैन से भोपाल लौटे और स्टेट हैंगर से ही दिल्ली चले गए थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और नरेंद्र सिंह तोमर भी वहीं थे। संगठन की सूची में इसमें विकल्प के रूप में कई नाम थे। नड्डा के निवास पर घंटेभर राजनीतिक विमर्श हुआ। इसमें 60 से कम उम्र वाले नेताओं पर फोकस है। संतुलन बैठाने के लिए कुछ वरिष्ठ शामिल किए जा सकते हैं। इससे पहले राजस्थान व छत्तीसगढ़ पर चर्चा हुई।
पहली कुर्सी से चौथी कुर्सी पर पहुंच गए पूर्व सीएम शिवराज, जानें क्यों

संभावित मंत्रियों की सूची
प्रहलाद पटेल
कैलाश विजयवर्गीय
राकेश सिंह
राव उदय प्रताप सिंह
रीति पाठक
संपत्तिया उईके
इनके नाम भी लगभग तय

रमेश मेंदोला (कैलाश विजयवर्गीय के कारण अभी चर्चा बाकी)
तुलसी सिलावट
प्रद्युम्न सिंह तोमर
गोविंद सिंह राजपूत (इनके नाम पर फाइनल चर्चा बाकी)
विष्णु खत्री
भगवान दास सबनानी या अशोक रोहाणी (दोनों ही सिंधी विधायक, एक को मौका)
हेमंत खंडेलवाल
निर्मला भूरिया
प्रदीप लारिया
संजय पाठक

इनको लेकर एक दौर की चर्चा बाकी
भूपेंद्र सिंह
ब्रजेंद्र प्रताप सिंह
विश्वास सारंग
रामेश्वर शर्मा
शैलेंद्र जैन या अनिल जैन
जय सिंह मरावी
इन तीन बार के मंत्रियों को खतरा…
गोपाल भार्गव
विजय शाह
जयंत मलैया
अर्चना चिटनिस
मीना सिंह
अजय विश्नोई

सूत्र

News TOP Footer