प्रभारी अधिकारी प्रियदर्शिका श्रीवास्तव ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा में सहभागिता

सीधी धर्मेंद : जन-जन तक केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। रविवार से सीधी सहित प्रदेश के सभी जिलों में ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन प्रारंभ हुआ। रविवार को सीधी जिले में 8 स्थानों जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत पनवार चैहानन टोला, ओबरहा, देवगढ़ एवं सेमरिया, रामपुर नैकिन अंतर्गत पटना एवं मझिगवां तथा सिहावल अंतर्गत खोरवाटोला एवं चितांग में शिविरों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत चैहानन टोला में आयोजित शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, जनपद अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार, भारत सरकार द्वारा नियुक्त प्रभारी अधिकारी प्रियदर्शिका श्रीवास्तव तथा कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष श्री परिहार ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से गरीब एवं वंचित वर्गों के जीवन में खुशहाली आई है। लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया ह प्रभारी अधिकारी श्रीमती श्रीवास्तव द्वारा जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। उन्होने कहा कि इस अभियान की सार्थकता तभी है जब प्रत्येक व्यक्ति को पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त हो जाए। कलेक्टर श्री मालवीय ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों से उपस्थित जनों को अवगत कराते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचा कर उनके जीवन में समृद्धि लाना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। शिविर में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। ा। लोगों ने विकसित भारत का संकल्प भी लिया।
