ज्ञान सिंह के नेतृत्व में सीधी विधानसभा में निकली जन आक्रोश उपयात्रा

0 126
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में खाम्ह से सेंदुरा तक जनआक्रोश उपयात्रा निकाल कर सेंदूरा में जन सभा आयोजित की गई।जिसमे भारी संख्या में स्थानीयजनों ने सहभागिता निभाई।यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणजनों में भारी उत्साह देखने को मिला डीजे बैंड बाजे के साथ कांग्रेस जिंदाबाद के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।कांग्रेस के पक्ष में पूरा माहौल दिखाई दिया। जन आक्रोश उपयात्रा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कन्हैया सिंह महामंत्री नवीन सिंह प्रवक्ता आकाश राज पांडे पंकज सिंह दिलीप सितानी संत बहादुर सिंह ओंकार सिंह कर्चुली बाके अवधिया असलम खान अमजद खान रजनीश श्रीवास्तव अखंड प्रताप सिंह शीलारानी साकेत गौरी साकेत रेखा सोनी दयाशंकर वर्मा गोविंद गुप्ता महेश गुप्ता भी सम्मिलित हुए। सेंदुरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में सीधी का विकास अवरुद्ध हो गया है पिछले 18 वर्षों के भाजपा की सरकार में सीधी विकास के मामले में सबसे पिछड़े जिलों में गिना जाने लगा इसका कारण भाजपा और भाजपा के विधायक सांसद हैं जिन्होंने अपना तो विकास किया लेकिन सीधी के जनता जनार्दन की सुध भी नहीं ली लेकिन अब समय आ गया है जिन्होंने आपकी सुध नहीं ली उन्हें सबक सिखाना है आने वाले विधानसभा चुनाव में आप सब कांग्रेस का साथ दीजिए और जन विरोधी भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकिए।

News TOP Footer