मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र जामदार ने ली जिला सीधी की संवाद बैठक

0 347
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 1 अक्टूबर को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद भोपाल के उपाध्यक्ष जितेंद्र जामदार ने जिला पंचायत सीधी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद मध्य प्रदेश जिला सीधी की संवाद बैठक का आयोजन जिले की सांसद श्रीमती रीति पाठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह जिले के बीजेपी अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की मौजूदगी में आयोजित की बैठक में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष जितेन जामदार ने कार्यक्रम में आए नवांकुरों से शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए बैठक के बाद उच्च विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र जामदार से कई सवाल किए और उनसे कहा कि आप पर विपक्षी लोग बीजेपी के लिए काम करने का आरोप लगते हैं जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के लिए नहीं सरकार के लिए काम करते हैं और शासन प्रशासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंच रही है या नहीं इसकी जानकारी एकत्रित करते हैं और पात्र व्यक्तियों को शासन की योजना का लाभ मिले इसके लिए काम करते हैं इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे सवाल उठाने की जन अभियान परिषद के लिए काम करने वाले नवांकुरों के भविष्य या रोजगार के लिए कोई बेहतर अवसर है इस पर उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद रोजगार का माध्यम नहीं है यह सभी स्वयंसेवी लोग हैं जो अपनी सुरक्षा से जन सेवा करने आए हैं।

News TOP Footer