बाघ के हमले से मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राहत राशि प्रदान की गई

0 418
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ डी के द्विवेदी ने जानकारी देकर बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार गत दिवस बाघ के हमले से मृतक श्री रामदुलारे सिंह आत्मज श्री शिवमंगल सिंह उम्र 60 वर्ष ग्राम खैरा पोस्ट चिनगवाह ग्राम पंचायत दुबरी कला के परिजन को जनजातीय कार्य विभाग से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि एक दुःखद घटना में श्री रामदुलारे सिंह को घर में बाघ घुसकर जानलेवा हमला कर मार डाला। उनके परिजन को आर्थिक सहायता राहत राशि रुपए 10 हजार जनजातीय कार्य विभाग सीधी द्वारा 30 सितंबर को प्रदान की गई।

 

News TOP Footer