टिकट कटने के बाद आज अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे पंडित केदारनाथ शुक्ला

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने इस बार के विधानसभा चुनाव में भारी फेरबदल करते हुए कई चौंकाने वाले निर्णय किए हैं इस चौंकाने वाले निर्णय से अपना सीधी विधानसभा भी अछूता नहीं है भारतीय जनता पार्टी ने लगातार सीधी में विधायक रहे पंडित केदारनाथ शुक्ला का टिकट काटकर सीधी जिले की सांसद श्रीमती रीति पाठक को सीधी विधानसभा का उम्मीदवार बना दिया है भारतीय जनता पार्टी के इस निर्णय पर सीधी विधायक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कई मीडिया चैनलों के माध्यम से कहा है कि यह पार्टी का उनके साथ अन्याय पूर्ण रवैया है विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने पार्टी के इस रवैया को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा गांधी जयंती यानी की 2 अक्टूबर को आज करने की बात कही थी 1 अक्टूबर को सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने अपना एक वीडियो संदेश जारी करके अपने सभी चारों विधानसभा के समर्थकों को 2 अक्टूबर को सीधी पहुंचकर उनके कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है पंडित केदारनाथ शुक्ला ने वीडियो जारी कर दिए गए संदेश में कहा है कि वह पहले गांधी जी की और अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे उसके बाद भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद एक छोटी सी सभा करके अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे पंडित केदारनाथ शुक्ला की इस रणनीति के खुलासे पर सीधी जिले के साथ प्रदेश भर के राजनीति के दिग्गजों की नज़रें लगी हुई है अब देखना है कि आज 2 अक्टूबर को पंडित केदारनाथ शुक्ला क्या रणनीति लेकर सामने आते हैं क्या वह पार्टी के साथ सीधा टकराव करेंगे या की फिर वह पार्टी के साथ खड़े हो जाएंगे सीधी विधानसभा में उत्पन्न हुई यह स्थिति बीजेपी के कार्यकर्ताओं के लिए मुसीबत का सबब बन गई है उनकी समझ में यह नहीं आ रहा है कि वह वर्तमान विधायक के प्रति अपनी वफादरी दिखाएं या की पार्टी के प्रति।
