मझौली विकासखंड के ग्राम मूसामूड़ी में तेरहवें दिन भी जारी रही क्रमिक भूख हड़ताल

0 483
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मझौली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मूसामूड़ी में जवारिया भूमि अधिग्रहण को निरस्त करने सहित 8 मांगों को को लेकर टोंको- रोको-ठोको क्रांतिकारी मोर्चा के अगुआई में जारी किसानों की क्रमिक भूख हड़ताल आज तेरहवें दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल के तेरहवें दिन आज 30 सितंबर 2023 को इंद्रजीत सिंह गोंड़ और जगदीश सिंह गोंड़ को अधिग्रहित भूमि की मिट्टी का तिलक लगाकर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य का. संजय नामदेव द्वारा अंशसन पर बैठाया गया। भूख हड़ताल स्थल पर उपस्थित किसानों के समक्ष अपनी बात रखते हुए संजय नामदेव ने कहा कि भारत दुनियां का सबसे बड़ा लोकतंत्र है दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की खूबी देखें कि यहां अमीर लोग अपने ही देश के गाँव में रहने वालों की ज़मीने छीनने के लिए सरकारों से सांठ-गांठ करके सेना, पुलिस का उपयोग कर रहे हैं और जब ये किसान और मेहनतकश वर्ग विरोध करते हैं तो सेना, पुलिस के जरिए लाठी और गोली चलवाते तथा जेल भेजवाते हैं। संजय नामदेव ने कहा कि आप आदिवासी जवारिया भूमि अधिग्रहण के खिलाफ संघर्ष कर रहे हम आपके लड़ाई का समर्थन करने आया हूँ तथा अपनी पार्टी भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी का यह संदेश लेकर आया हूँ कि हमारी पार्टी आपके संघर्ष में पूर्णतः साथ मे है।

News TOP Footer