सीधी में आज होगा सीधी विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व केनिर्देश पर सीधी विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में स्थानीय बी आर पैलेस नोडिया में 12 अगस्त को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं। विधानसभा सम्मेलन में पन्ना प्रमुख तक के 10ए000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले वर्तमान और पूर्व सांसदए वर्तमान और पूर्व विधायकए विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले भाजपा के वर्तमान और पूर्व प्रदेश पदाधिकारीए मोर्चाए प्रकोष्ठए विभाग के प्रदेश पदाधिकारीए जिला पंचायत और जनपद अध्यक्षए निवासरत जिला पदाधिकारीए जिला कार्यसमिति सदस्यए मंडल के पदाधिकारीए विभिन्न संस्थाओं में मनोनीत सदस्यए पार्षदए सरपंचए पंचए जनपद पंचायत सदस्यए जिला पंचायत सदस्यए मंडलों के मोर्चा की कार्यसमितिए शक्ति केंद्र की टोलीए बूथ समिति के सदस्य पन्ना प्रमुख और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
